पीपलू मुख्यालय पर इंदिरा गांधी ग्रामीण रसोई योजना शुरु। 

पीपलू मुख्यालय पर इंदिरा गांधी ग्रामीण रसोई योजना शुरु। 

Indira Gandhi Graameen Rasoee योजना की शुरुआत निवाई में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा किया गया।

इस योजना के तहत पीपलू कस्बे के बसस्टैंड पर भी इंदिरा गांधी ग्रामीण रसोई योजना का शुभारंभ हुआ।

पीपलू-(न्यूज़ अपना टोंक) प्रदेश में  iIndira Gandhi Graameen Rasoee योजना की शुरुआत निवाई में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा किया गया। इस योजना के तहत पीपलू कस्बे के बसस्टैंड पर भी इंदिरा गांधी ग्रामीण रसोई योजना का शुभारंभ हुआ। निवाई में वर्चुअल शुभारंभ के बाद यहां स्थानीय स्तर पर सरपंच कविता सैनी ने फीता काटकर इसकी विधिवत शुरुआत की। महिलाओं सहित कई लोगों ने यहां 8 रूपए का टोकन लेकर खाना खाया। जिनका माला पहना कर सम्मान किया गया। सहायक विकास अधिकारी हेमराज सोलंकी ने बताया कि रविवार से राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 इन्दिरा रसोइयां शुरु हुई हैं। इसमें पीपलू में भी इसका शुभारंभ हुआ है।

contents-

गुन्सी में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का लोकपाल ने किया फील्ड विजिट।

पीपलू में 67 वीं जिला स्तरीय योगा खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत।

 

Indira Gandhi Graameen Rasoee
इंदिरा गांधी ग्रामीण रसोई का शुभारंभ।

इस रसोइ का संचालन राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की कोई भूखा न सोए इस थीम पर इसकी शुरुआत होने से यहां गरीब मजदूर, विद्यार्थियों आदि को 8 रुपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। यह इंदिरा गांधी ग्रामीण रसोई प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं सायं 5 से 8 बजे तक दो पारियों में संचालित होगी। प्रति थाली 8 रूपये का कूपन लेने के बाद साफ सुथरे स्थान पर कुर्सी टेबल पर शुद्ध पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी प्रहलादराम बैरवा, सत्यनारायण पारीक, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्रसिंह राजावत, राजाराम गुर्जर, प्रधानलाल चौधरी, जीतराम अजमेरा, रतनलाल सैनी, अशोक जैन, बेनीप्रसाद साहू, हनुमान मोरी व दयाराम सहित राजीविका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

यहाँ पर सभी सरकारी योजना की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *