भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत किया श्रमदान।

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा रविवार को महात्मा गांधी जयंती पखवाडे को लेकर आयोजित विश्व में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान (Cleanliness Campaign) का आयोजन किया गया।
निवाई(न्यूज़ अपना टोंक) – भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा रविवार को महात्मा गांधी जयंती पखवाडे को लेकर आयोजित विश्व में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान (Cleanliness Campaign) का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा शहर महामंत्री जितेंद्र विजय ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान की 9वी वर्षगांठ पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग स्थानो पर साफ-सफाई करके श्रमदान किया।
contents
विश्व फार्मासिस्ट दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न।
इस दौरान शहर के प्राचीन कुंडो पर झाड़ू लगाया व कचरे को एकत्रित कर कचरा पात्र में डाला। इस दौरान महामंत्री करण सिंह, विधानसभा विस्तारक रोशन, पार्षद रामविलास बलाई, कैलाशचंद्र विजय, लालचंद सैनी, जयनारायण कुमावत, गोरधन जैन, नंदन पारीक, जीतू सेन, लक्षमण खटाना, नगेंद्र नेमियाए सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org