विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर दिव्यांगों ने निकाली ट्राई साइकिल रैली।

विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर दिव्यांगों ने निकाली ट्राई साइकिल रैली।

विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है।

पीपलू (न्यूज़ अपना टोंक) – विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। वर्तमान में स्वीप अभियान के अंतर्गत सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को अलग-अलग ग्रुप को टारगेट करते हुए कलर थीम और स्लोगन के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम स्लोगन के साथ दिव्यांगजनो कि ट्राई साइकिल रैली का आयोजन किया।

Read More – प्रदेश में दी सर्दी ने दस्तक।

इस ऐप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इस ऐप के माध्यम से मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर, पिक एंड ड्रॉप और सहायता के लिए भी अनुरोध कर सकते है, यह ऐप मुफ्त में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस दौरान सीबीईओ विष्णु शर्मा, सहायक विकास अधिकारी प्रहलादराम बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्रसिंह राजावत, प्रधानाचार्य मधु सक्सेना, रिसोर्स पर्सन गोवर्धनप्रसाद स्वर्णकार, नरेन्द्र सोनी, कजोड़मल गजरा, अुर्जनलाल गुर्जर, रामकिशन शर्मा, बृजमोहन सिसोला आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Avatar

Vimal Jola

विमल जौला निवाई शहर के न्यूज़ रिपोर्टर है। जिनका मुख्य उद्देश्य निवाई तहसील के आस पास की सभी खबरों को जन जन तक पहुंचाना एवं जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अपने आस पास की ख़बरों, लेखों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 8104889200, 9251566935

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *